नैमिष की धरती पर सीएम योगी ने किया श्रमदान यूपी को दिया स्वच्छता का संदेश।

सीएम योगी ने मॉ ललिता की उतारी आरती, हवन में डाली आहूतियां।

सीतापुर: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ आज सीतापुर की तपोभूमि नैमिषारण्य पहुंचें, जहां पर मख्यमंत्री ने चक्रतीर्थ धाम व मॉ ललिता देवी मंदिर में पूरी विधि विधान से पूजन अर्चन कर नैमिषारण्य तपोभूमि की शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महन्तों के संग संवाद किया व जनप्रतिनिधियों, बच्चों व आमजनों संग के श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने 459.88 करोड़ की लागत से 45 कार्यों का शिलान्यास एवं 90.16 करोड़ की लागत से 29 कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नैमिषारण्य की इस पावन धरती पर आने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि इस पवित्र तीर्थ नैमिषारण्य की रामायण में भी रचना की गयी है।

कहा कि गांधी जी की कल जयन्ती है, इसके एक दिन पूर्व इस पवित्र स्थल पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता के इस अभियान से आज पूरा नैमिषारण्य चमक रहा है। पूज्य बापू जी के स्वच्छता का सपना पूर्ण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले अनेक प्रकार की बीमारियां होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान से एक जन आन्दोलन साथ जुड़ा है, जिससे सभी बीमारियां धीरे-धीरे दूर हो रही हैं।

Leave a comment