नगर पंचायत सिधौली में स्वच्छता का संकल्प पारित

सीतापुर – नगर पंचायत सिधौली में शासन एवं जिला अधिकारी के आदेशानुसार कार्यालय नगर पंचायत सिधौली में ईओ रेणुका यादव ने नगर पंचायत बोर्ड बैठक का आयोजन किया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत की अध्यक्षता में स्वच्छता का संकल्प पारित किया गया‌ और स्वच्छता के प्रति संकल्प दिलाया गया। ईओ रेणुका यादव ने बताया रविवार एक अक्टूबर को होने वाले विशेष कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी कर्मचारी श्रमदान कर नगर पंचायत में साफ सफाई करेंगे।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत सिधौली के सभासद गण एंव नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a comment