पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में स्वच्छता क्विज, आर्ट क्राफ्ट, चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया पुरस्कृत

सीतापुर: स्वच्छता ही सेवा अभियान द्वारा‌ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नगर पंचायत सिधौली के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम का‌ आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा स्कूल में गठित ‘स्वच्छ सारथी क्लब‘ के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एवं निकाय के कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छ सारथी क्लब‘ के प्रमुख उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में स्वच्छता क्विज, आर्ट क्राफ्ट/चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a comment