नगर पंचायत सिधौली में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन

सीतापुर: नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत के निर्देशन एंव अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव की उपस्थिति में नगर पंचायत सिधौली द्वारा ISL 2.0 (इंडियन स्वच्छता लीग के अन्तर्गत) आज सोमवार को स्वच्छता पखवाडा के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें नगर पंचायत सिधौली के समस्त सफाई मित्रों एवं अन्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी सिधौली के चिकित्सकों द्वारा किया गया। सफाई मित्रों के ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल की जाँच की गई एवं आवश्यकतानुसार उन्हें परामर्श एवं दवा वितरण किया गया। इस शिविर के आयोजन से सफाई मित्रों में भी प्रसन्नता देखी गई। इस शिविर में नगर पंचायत के समस्त सफाई मित्र मौजूद रहे।

Leave a comment