नानपारा/बहराइच: बलहा ब्लॉक के न्याय पंचायत -जगन्नाथपुर के संकुल केंद्र बेचई पुरवा पर बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के क्रम में वरिष्ठ शिक्षक संकुल दिनेश कुमार के नेत्रत्व में श्रुति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथमिक व जुनियर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

श्रुतलेख प्रतियोगिता में न्याय पंचायत जगन्नाथपुर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में सुमित कुमार कक्षा 8, कंपोजिट स्कूल प्रेमनगर, रोहित कुमार कक्षा 8कंपोजिट स्कूल गिरधरपुर, अफसर अली कक्षा 5 प्राo विo बरगदिहा, कैनूर सलमानी कक्षा 3 PS हथमरवा रहे। श्रुतलेख प्रतियोगिता में न्याय पंचायत जगन्नाथपुर स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में मोहित कुमार कक्षा 8 कंपोजिट स्कूल नूरीपुरवा, प्रवेश वर्मा कक्षा 5 कंपोजिट स्कूल नूरीपुरवा, मोo अनस खान कक्षा 3 PS हकीमपुरवा, रितेश कुमार कक्षा 3 कंपोजिट स्कूल बेचई पुरवा। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची आकाश कुमार गौतम कक्षा 8 कंपोजिट स्कूल बेचई पुरवा, आकाश वर्मा कक्षा 5 PS जगन्नाथपुर, संजय कुमार कक्षा 5 PS इमलिया 2, माइकल वर्मा कक्षा 3 PS इंद्रजगांव प्रमुख रहे ।
परिणाम घोषित होने के बाद प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित सनातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव व वरिष्ठ शिक्षक संकुल दिनेश किमार, शिक्षक। संकुल पवन मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रमोद कुमार, दिलीप वर्मा, रमीज खान, हानिक चंद्र यादव, प्रकाश चंद्र वैश्य, सूर्य प्रकाश, ओम प्रकाश आदि शिक्षकों की उपस्थति में पुरस्कार वितरण किया गया। सभी चयनित विद्यार्थियों को अग्रिम प्रतियोगिता की तैयारी हेतु शुभकामनाये दी गई।
