सीतापुर: स्वच्छता पखवाड़ा,इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत सिधौली स्टाफ एवम जनमानस के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मानव श्रृंखला के बाद नगर के विभिन्न स्थानों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने, जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने, कूड़े को घरों के बाहर, सड़कों, नालियों में न डालने के लिए प्रेरित किया।


इस मौके पर ईओ रेणुका यादव ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम, सदस्यगण, सुश्री रेणुका यादव, अधिशासी अधिकारी, एवम निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
