बहराइच: रविवार को हजारों शिक्षा मित्रों ने पैदल और मोटरसाइकिल से मार्च निकाला। जिसके बाद सांसद आवास पहुँचकर बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गोंड को केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमे नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों को स्थान दिए जाने, वेतन वृद्धि, नियमितीकरण अथवा समायोजन की मांगे प्रमुख रही।

सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि शिक्षा मित्रों की मांगे यथोचित हैं जल्द ही इनकी मांगो को मुख्यमंत्री जी के सामने रखकर इन पर विचार किया जाएगा. शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्रा ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगो पर विचार नही किया तो आगामी 9 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
महिला शिक्षा मित्र दीपमाला सिंह ने भावुक होकर कहा कि हम सभी हमेशा से सरकार के साथ रहे हैं. आज हमें अनदेखा किया जा रहा है हमारी स्थिति काफी दयनीय है सरकार को अब शिक्षा मित्रों की मांगों पर विचार करना चाहिए ।
