निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर: 300 मरीजों की जांचकर दी दवाइयां

ग़ाज़ियाबाद: ग़ाज़ियाबाद कवि नगर स्तिथ नीलकंठ महादेव मंदिर पार्क में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं दवाइयां वितरण की गई।

शिविर का आयोजन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता श्री निर्देश यादव जिला अध्यक्ष गाजियाबाद एवं दन्त चिकित्सक डॉ. ज्योति यादव के द्वारा हुआ। शिविर में करीब 300 बुजुर्ग, युवा एवं बच्चों ने अपने-अपने दांतों का निरीक्षण कराया एवं दवाइयां भी प्राप्त की।

डॉ ज्योति यादव ने बताया कि यदि कोई बीमारी दांतों में लग गई है तो तत्काल दंत रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें, क्योंकि जरा सी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। दंत चिकित्सक डॉ. यादव कोरोना संक्रमण के दौरान भी दर्जनों निशुल्क शिविरों का आयोजन कर चुकी है। आयोजन के दौरान श्री सुधीर सिंह चौहान , विजय कुशवाहा, रामसूर्या रमन, तिलक राज शर्मा जी आदि लोगों ने अपना-अपना योगदान दिया।

Leave a comment