स्वच्छता की पाठशाला में ईओ ने पढाया स्वच्छता का पाठ

सीतापुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में नगर को स्वच्छ बनाने के लिए शासन एवम जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को नगर पंचायत सिधौली के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई। स्वच्छ पाठशाला के अंतर्गत ईओ रेणुका यादव एवं नगर पंचायत की टीम द्वारा छात्रों, शिक्षकों, एवं अभिभावकों को 4 प्रकार के कूड़े गीला, सूखा, हजार्डियस, सेनेटरी वेस्ट के बारे में अवगत कराया गया तथा छात्र, छात्राओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई ।

ईओ रेणुका यादव ने रक्षाबंधन का त्यौहार को स्वच्छता का त्यौहार के रूप में मनाए जाने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम, अधिशासी अधिकारी सुश्री रेणुका यादव, एवम नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment