सीतापुर। शासन के निर्देश पर कान्हा गौशाला में गौवंशों को संरक्षित करने एवं गोवंश के खाने पीने की व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने को लेकर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव नगर पंचायत सिधौली के प्रयासों के चलते गौशालाओं के लिए आर्थिक मदद व चोकर दान किया गया।
मंगलवार को नगर पंचायत सिधौली के सदस्यगणों द्वारा कान्हा गौशाला के रखरखाव हेतु रू० 500/- प्रति सदस्य एवं दिग्विजय शुक्ला द्वारा 01 कुन्तल‚ संजय गुप्ता द्वारा 1-5 कुन्तल चोकर दान किया गया। दान करने वाले सदस्यगणों के नाम गीता भार्गव, सरोज, अर्चना देवी, हरिनाम वर्मा, रंजीत यादव, सन्तोष कुमार, गिरीन्द्र त्रिपाठी, सुनीता, रेनू, मनीष जायसवाल, आबिदा, अनुराग शुक्ला।
इस दौरान ईओ रेणुका यादव ने कहा कि गौशालाओं में गौवशों को संरक्षित करने हेतु लोगों के सहयोग की आवश्यकता है जन सहयोग के माध्यम से ही मुख्यमंत्री के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया जा सकता है। इसके लिए समाजसेवियों को आगे आकर बढ़-चढ़कर अपना योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत के अलावा नगर पंचायत के सदस्यगण व कर्मचारी मौजूद रहे।
