ईओ ने किया फागिंग‚ एण्टीलार्वा छिडकाव व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
सीतापुर: जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने रोस्टर के अनुसार वार्ड -13, गांधी नगर दक्षिणी में फागिंग‚ एण्टीलार्वा छिडकाव‚ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।सिधौली नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ रेणुका यादव सख्त है और हमेशा एक्शन मोड में नजर आती है। अपनी कार्यशैली के अनुरूप आज शनिवार को उन्होंने वार्ड -13, गांधी नगर दक्षिणी में फागिंग‚ एण्टीलार्वा छिडकाव‚ सफाई व्यवस्था का स्वयं जाकर निरीक्षण किया।




ईओ ने काफी देर खड़े होकर अपने सामने ही नाले नालियों व सड़कों की सफाई कराई। उन्होंने घरों में निकलने वाले कूड़े को कूड़ा गाड़ी में सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की हिदायत दी। ईओ ने कहा कि कूड़ा इधर-उधर न फेंके बल्कि कूड़ा वाहन में ही डालें। इस दौरान ईओ ने सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई होने के पश्चात समय समय पर नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
