-संविधान कारवां में युवाओं ने की मूल्यों की बात
सीतापुर। यह एक सोच फाउण्डेशन संस्था के ‘पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत “संविधान कारवां” नामक बस यात्रा का आयोजन किया गया। इस युवा उत्सव का नेतृत्व संस्था से जुड़े युवाओं द्वारा किया गया, जो संस्था द्वारा संवैधानिक मूल्यों पर चलाये जा रहे ‘पहल’ कार्यक्रम का हिस्सा है। यह यात्रा इस कार्यक्रम की पहली कड़ी थी जिसका मकसद समाज में लोगो को, विशेषकर युवाओं को संवैधानिक मूल्यों पर जागरूक करना है । संवैधानिक मूल्यों संप्रभुत्ता, समाजवाद, धर्म-निरपेक्षता, लोकतंत्र, गणतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात् एक पैनल चर्चा “यस टॉक – आओ बात करे” की गयी जिसमे युवाओं ने “उनके सपनों का भारत” पर अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने “मूल्यों का पिटारा” का लोकार्पण कर युवाओ को देश के संवैधानिक मूल्यों को बनाये रखने की बात कही । संस्था की समन्वयक शिवांगी ने अपने विचारो एवं अनुभवो को साझा किया और बताया कि “संविधान कारवां” यह एक सोच फाउण्डेशन की एक विशेष पहल है, जहॉ युवाओ को मंच प्रदान किया जाता है, जो समाज के विभिन्न पहलुओं जैसे उपयुक्त शिक्षा, समानता, शांति एवं सौहार्द में अपनी विशेष रूचि रखते है। अन्त में अमन और भाईचारा पर नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत का आयोजन किया गया जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी कला से लोगो में उत्साह भर दिया। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
