लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रातः स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास 5 कालिदास मार्ग पर झंडारोहण किया ।
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन लखनऊ पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित जनों को संबोधित कर पंच प्रण की शपथ दिलाई । इस अवसर पर विधान भवन के ऊपर उड़न खटोला से पुष्प वर्षा कराई गई । झंडारोहण के समय उपमुख्यमंत्री मंत्री, मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अपारजन समूह उपस्थित था ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर रणबांकुरों व उनके परिजनों को सम्मानित भी किया और उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमृत काल की इस पावन बेला पर देश की आजादी के 77वें पावन जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम ने भारत मां के शहीद हुए सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह आजादी के अमृतकाल का प्रथम आयोजन है। 12 मार्च 2021 से पीएम मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ गुजरात के साबरमती के तट पर नए संकल्प, नए उत्साह व उमंग के साथ इस आयोजन को करने का आह्वान किया था।
