सिधौली: शासन व जिला अधिकारी अनुज सिंह के आदेश के क्रम में आज बुधवार को नगर पंचायत सिधौली में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा संत नगर पश्चिम का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायज लिया गया । और नालियों की सफाई हेतु सफाई नायक को निर्देशित किया गया।


इस दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने अलग-अलग कूड़ा दिए जाने हेतु वार्ड की महिलाओं के साथ बैठक की और उनसे सफाई कर्मियों को अलग- अलग कूड़ा देने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड सदस्य रंजीत, स्वस्थ भारत मिशन के नगर पंचायत सिधौली के ब्रांड एंबेसडर अनुराग तथा नगर पंचायत के लिपिक बीनू भास्कर, कार्यालय सहायक प्रशांत कुमार एवं सफाई नायक दीपक शुक्ला उपस्थित रहे।
