रात्रि कालीन अभियान चलाकर नगर पंचायत ने आवारा पशुओं को पकड़ा

सिधौली। नगर पंचायत सिधौली की ओर से मंगलवार को आवारा पशुओं को पकड़ने का रात्रि कालीन अभियान चलाया गया। जिसमें 26 आवास पशुओं को पकड़ कर नगर पंचायत सिधौली की कान्हा गौशाला ले जाया गया।

ईओ रेणुका यादव के निर्देश के पर सिधौली नगर में सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने का रात्रि कालीन अभियान चलाया गया। अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने लावारिस घूम रही 16 गाये व 10 गोवंशौ को पकड़ा है। जिन्हें नगर पंचायत में बनी कान्हा गौशाला में रखा गया। ईओ रेणुका यादव ने बताया सड़कों पर मिलने वाले छुट्टा गायों को पकड़ कर कान्हा गौशाला में भेजा गया है जिनके मेडिकल चेकअप के निर्देश दिए गए हैं तथा इनके चारा आदि की व्यवस्था की गई है। पशु पालकों से अपील की गई है कि अपने पालतू पशुओं को बांध कर घरों में रखें।

Leave a comment