सीतापुर: बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष ममता यादव ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव को एक लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की जनपद की समस्त सुपरवाइजर 27 जुलाई तक अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करेंगी। आज पहले दिन मुख्य सेविकाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।जिलाध्यक्ष ने बताया की मुख्य सेविकाओं की मांगों को पूरा करने में निदेशालय के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। मांगों को पूरा करने में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है जिसके कारण मुख्य सेविका में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा की अपनी मांगों के संदर्भ में निदेशक को 18 जुलाई को एक मांग पत्र भी दिया जा चुका है और एक प्रचलित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन और विभाग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा अगर हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो दिनांक 28 जुलाई को समस्त सुपरवाइजर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन देंगी। इसके पश्चात भी मुख्य सेविका की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो 1 अगस्त से निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार इंदिरा भवन तृतीय तल पर धरना दिया जाएगा वही एसोसिएशन की जिला सचिव सुधा अभिनेत्री ने कहा कि अगर हम लोगों की मांगे पूरी नहीं होती हैं उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन करने में सुमित्रा सिंह, मधु शर्मा, ममता यादव, सुधा अग्निहोत्री, रागनी, रजनी रजनी, अनीता , दीपा, आशुतोष, नमिता, सावित्री यादव, निर्मला, व अन्य मुख्य सेविकाओं ने अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
