दिल्ली पब्लिक स्कूल के सुभाष ने लहराया परचम

सीतापुर: डिस्ट्रिक्ट एथेलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठवीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सुभाष पाल ने परचम लहराया। 22 व 23 जुलाई को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीपीएस के सुभाष पाल ने लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही विद्यालय के छात्र प्रभु गुप्ता ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। दोनों छात्रों को स्कूल की ओर से भी सम्मानित किया गया।

स्कूल के खेल शिक्षक अवधेश तिवारी ने बताया सुभाष पाल का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 के लिए किया गया है । स्कूल की एचएम फरह़ इमाम ने बच्चों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a comment