वृक्षारोपड़ महाकुंभ अभियान: स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी हों जागरूक – रेणुका यादव

सीतापुर: वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के तहत नगर पंचायत सिधौली में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत, ईओ रेणुका यादव द्वारा वार्ड बहादुरपुर के अवन्तीबाई पुष्प वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें ईओ रेणुका यादव, चैयरमैन गंगा राम राम राजपूत ने शमी का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने कहा कि आज नगर पंचायत में नवगृह, नव‌पेड़ थीम पर वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण महाकुंभ का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा स्वच्छ वातावरण के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। हम सभी को न सिर्फ पौधे लगाने चाहिए बल्कि इसकी देखरेख करते हुए इसको संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है। प्राणि जगत के कल्याण के लिए वृक्षारोपण एक सामाजिक कार्य है। हम सभी को इसमें बढ़कर कार्य करना चाहिए।वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के तहत आज नगर पंचायत सिधौली में एक हजार पौधे लगाएं गये।

नैमिषारण्य शब्द में ही अरण्य है जिसका अर्थ जंगल होता है : डीएम

सीतापुर में वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान के अवसर पर मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले, उ0प्र0 आशीष पटेल एवं सचिव मानव अधिकार आयोग/नोडल अधिकारी सीतापुर के0 धनलक्ष्मी ने आज संयुक्त रूप से ग्राम समाज भूमि मूसेपुर मुतवल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान पूजन अर्चन कर एवं पौध रोपित कर वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान का भव्य शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर डीएम अनुज सिंह ने आये हुये सभी सम्मानित लोगों का वृक्षारोपण में साथ देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुये एवं हार्दिक अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य शब्द में ही अरण्य है जिसका अर्थ जंगल होता है और पौराणिक काल से ही हिमालय की तलहटी पर बसा हुआ एक वन से आच्छादित क्षेत्र है, जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गयी वैसे-वैसे वन कम होने लगे। बरसात के मौसम में जब एक दो बार बारिश हो जाती है उसके बाद हम लोगों को वृक्षारोपण के लिये एक लक्ष्य मिलता है और वृहद रूप से वृक्षारोपण का कार्यक्रम जन सहयोग करवाया जाता है। इसी क्रम में इस बार भी हर वर्ष से अधिक लगभग 72 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। आज लगभग 60 लाख पौधरोपण किया जा रहा हैं और 12 लाख का पौधरोपण 15 अगस्त को किया जायेगा और हमारा इस बार प्रयास है कि जो भी वृक्ष रोपित करें, वह ऐसी जगह करें, जहां पर सुरक्षित रहें और बड़े हो सकें।

इस अवसर पर महावीर पार्क में पतंजलि योगपीठ द्वारा जन सामान्य को औषधियुक्त पौधों का वितरण करते हुये लाभ एवं प्रयोग की जानकारी से भी अवगत कराया गया।

Leave a comment