ट्रैक्टर चालक ने सिपाही पर चढ़ा दी ट्राली

अयोध्या। अयोध्या राम जन्म भूमि थाने में तैनात एक सिपाही के पैर पर ट्रैक्टर चालक ने चढ़ा दी ट्राली पैर हुआ फैक्चर। बताते चले कि यह घटना आज अपराह्न की है। जब राम जन्मभूमि थाने का सिपाही विक्रम तिवारी किसी काम से मात गैड गया हुआ था। वहां से वापस आ रहा था की चौराहे पर एक ट्रैक्टर चालक जो पीछे दो ट्राली जोड़े हुआ था और उसमें ईट लदे थे। इस सिपाही के पैर पर चढ़ा दिया जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर कटरा चौकी प्रभारी संदीप त्रिपाठी पहुंचकर ट्रैक्टर और ट्राली को कब्जे में ले लिए, लेकिन ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a comment