अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के मोहबरा बाजार चौराहा निकट अजय जनरल स्टोर का आज समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहबरा बाजार पर इस तरह के दुकान की आवश्यकता थी। अजय जनरल स्टोर के खुलने से आसपास के लोगों को जनरल स्टोर से संबंधित हर सामान उपलब्ध होगा। उन्होंने दुकान के प्रोपराइटर मनोज कुमार यादव “गुल्लू” एवम अजय यादव को बधाई दी।
इस मौके पर समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव और राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय का दुकान के प्रबंधक मनोज कुमार यादव तथा अजय यादव ने माला पहनाकर स्वागत सम्मान किये। इस मौके पर डब्लू यादव, दीपक यादव, सोमई निषाद, विक्रम यादव, जितेंद्र यादव, दिनेश यादव, राम करन यादव, दीपू यादव, उमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
