सीतापुर: जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट मे मशीने बढ़ने से अब नये मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गए डायलिसिस सेंटर मैंनेजर प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि डायलिसिस कराने के लिए मरीजों को सिर्फ अपने किडनी विशेषज्ञ डॉक्टर का पर्चा और ब्लड रिपोर्ट के साथ जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में मरीज डायरेक्ट आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है HCV$ve मरीज भीं करा सकते है अपना रजिस्ट्रेशन जहाँ प्राइवेट अस्पतालों में एक डायलिसिस के लिए मरीजों को 3500 से 4000 खर्च करने पड़ते थे, वही सरकारी अस्पताल मे सरकार की तरफ से फ्री में डायलिसिस सुविधा दी जा रही है।
