शंकरगढ़ बाजार में यूनियन बैंक आफ इंडिया के हाईटेक कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

अयोध्या। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का नया हाईटेक कार्यालय का उद्घाटन आज शंकरगढ़ बाजार में विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के उपरांत किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आंचल प्रमुख लखनऊ सुमित श्रीवास्तव ने पूजन अर्चन के उपरांत फीता काटकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि आज यहां पर यूनियन बैंक का हाईटेक कार्यालय खोला गया है।

उन्होंने बताया कि बैंक से संबंधित हर सुविधा यहां पर उपलब्ध है। उन्होंने ग्राहकों से और आम जनमानस से निवेदन किया कि आप यूनियन बैंक आफ इंडिया से जुड़िए। यहां पर सर्वोत्तम सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक आफ इंडिया बैंक से संबंधित हर प्रकार की सुविधा अपने उपभोक्ताओं को वा अपने ग्राहकों को प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शंकर गढ़ बाजार में अब हाईटेक कार्यालय खुलने से आने वाले ग्राहकों को और बेहतर सुविधा और लाभ होगा। यहां के ब्रांच मैनेजर विनोद कुमार ने कार्यक्रम में आए बैंक के बड़े अधिकारियों एवम् अन्य अतिथियों का माला पहनकर बुके भेंट कर सभी का स्वागत सम्मान करते हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख हिमांशु मिश्रा, हेड कैशियर रविंद्र कुमार, बाराबंकी के ब्रांच मैनेजर रवि किरण, मौसोली ब्रांच मैनेजर शिवम गुप्ता, राम सिंह, अवनीश कुमार, बलविंदर कौर, हरीश कुमार, अभरन यादव के अलावा अन्य यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment