साल में 4 अधिशासी अधिकारी बदले गए नहीं सुधरी नगर पंचायत की स्थिति
अझुवा कौशांबी: आदर्श नगर पंचायत अझुवा में 2021 को शासन ने कान्हा गौशाला के रूप में 1करोड़ 69 लाख से 6 माह में निर्माण कराने का आदेश दिया था जिम्मेदारों ने बरई बाग में कान्हा गौशाला का निर्माण करवाया किंतु बीते 2 वर्ष के उपरांत भी कान्हा गौशाला का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।गौशाला अधूरा पड़ा है गौशाला में भूसा रखने की जगह नहीं है, गेट नही लगा है सैकड़ों छुट्टा गौवंश नगरीय क्षेत्र में झुंड की शक्ल में किसानों की फसल और गांव नगर में लोगो को छुटहिल कर रहे हैं जिम्मेदार योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में आतुर हैं ।

आज सोमवार को नव नियुक्त अधिशाषी अधिकारी रश्मि सिंह ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया संरक्षित गौवंशों को गुड़ चना खिलाया।
इस दौरान उन्होंने गौवंशो के लिए चारे पानी भूसी चोकर की व्यवस्था देखी उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को नियमित समय से गौवंश को चारा पानी मुहैया करने का निर्देश दिया इस दौरान उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने लागत का 70% कार्य कर दिया है शासन से गौशाला के लिए आए बजट से आधा धन प्राप्त हुआ है शासन को शेष बजट के लिए पत्र भेजा गया है ! बजट अवमुक्त होते ही गौशाला का निर्माण पूर्ण करा दिया जायेगा वहीं क्षेत्र में टहल रहे गौवंश को शीघ्र ही कर्मचारियों द्वारा गौशाला में संरक्षित करवा दिया जाएगा ।
रिपोर्ट- संतलाल मौर्या
