ईओ ने सफाई सुपर वाइजरो को जारी की नोटिस
सीतापुर। नगर पंचायत सिधौली स्थित सामुदायिक शौचालय का अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने औचक निरीक्षण किया। शौचालय में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाये जाने पर ईओ ने नाराजगी जताई और शौचालयों को ODF++ मानक के अनुरूप तैयार किये जाने हेतु लिपिक व सम्बंधित सफाई नायकों को निर्देशित किया ।


नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने अचानक आज क्षेत्र के वार्ड संत नगर पूर्वी, वार्ड सिद्धेश्वर नगर, वार्ड गांधीनगर, तहसील सिधौली के सामने स्थित समुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरिक्षण के समय कोई भी शौचालय ODF++ के मानक को पूरा नहीं कर पाया। जिस पर ईओ ने नराजगी जताते हुए सफाई सुपरवाइजर दीपक कुमार शुक्ला, अमन कुमार, सनी कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
