अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के दिन नगर पंचायत सिधौली में निकली जन जागरूकता रैली

स्थानीय नागरिकों को 500 बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग का हुआ वितरण

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली में आज अन्तर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा राम राजपूत एवं अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जन जागरूकता रैली में प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ, हम सब का सपना प्लास्टिक मुक्त शहर हो अपना.. के नारे लगाये गये। इस अवसर पर नगर पंचायत सिधौली की ओर से स्थानीय नागरिकों को 500 बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग उपलब्ध कराए गए।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया अन्तर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर “करेंगे संग, प्लास्टिक से जंग, स्लोगन के साथ प्लास्टिक हटाओ, धरती बचाओ रैली नगर पंचायत सिधौली कार्यालय से तहसील रोड, रामलीला मैदान होते हुये सब्जी मंडी अन्य स्थानों से निकाली गई। इस दौरान बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग का वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का उद्देश्य प्लास्टिक बैग पर निर्भरता को कम करने और टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने के लिए सामूहिक जागरूकता पैदा करना है।

Leave a comment