ईओ रेणुका ने आर आर आर सेंटर में पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली में आज शनिवार को वन विभाग सीतापुर के पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2023 में वृक्षारोपण हेतु नगर पंचायत सिधौली निकाय के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया ।

इस मौके पर वार्ड बहादुरपुर स्थित RRR सेन्टर में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। दरअसल, वनों का क्षेत्रफल बढ़ाने और जनता के बीच पौधारोपण की भावना जगाने के लिए एक जुलाई से सात जुलाई के बीच हर साल वन महोत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर ईओ रेणुका यादव ने कहा कि वन विभाग द्वारा राज्य में हरित आवरण को बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं जिससे प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर रेंजर महेन्द्र प्रताप सिंह, वन विभाग सीतापुर के पदाधिकारी, वार्ड बहादुरपुर सभासद प्रतिनिधि एंव नगर पंचायत कर्मी भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a comment