नगर पंचायत सिधौली में गीले कूड़े से बनाई जा रही खाद

सीतापुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत सिधौली में गीले कूड़े के निस्तारण के लिए वार्ड संख्या 1 के बहादुरपुर में कंपोस्ट पिट का निर्माण किया गया है । जहाँ आसपास से निकालने वाले गीले कूड़े का निस्तारण कर कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी और गीले कूड़े से खाद बनाकर किसानों को वितरित किया जाएगा। यही खाद पौधरोपण के दौरान खाद के रूप में भी इस्तेमाल होगी।

ईओ रेणुका यादव ने बताया स्वच्छ भारत मिशन के तहत कंपोस्ट पिट का निर्माण कर आसपास से निकालने वाले गीले कूड़े का निस्तारण करने की योजना है जिसके तहत नगर पंचायत सिधौली के वार्डों से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े की छंटनी कर एम आर एफ सेंटर से निस्तारण करने के बाद कूड़े से ही कंपोस्ट खाद तैयार कर किसानों को वितरित किया जाएगा। कंपोस्ट पिट की व्यवस्था होने से गंदगी भी नहीं फैलेगी और नगर पंचायत भी स्वच्छ बनेगी। ईओ ने कहा नगर पंचायत सिधौली में ऐसे 6 कंपोस्ट पिट बनाये गये हैं। जिनसे खाद बना कर किसानों को वितरित किया जाएगा।

Leave a comment