सीतापुर: जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आज महावीर पार्क में उत्पाद विक्रय केन्द्र के स्टाल का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशिक्षण स्वरोजगार प्रोत्साहन संस्थान के द्वारा जिन लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है, वह प्रशिक्षु अपने उत्पाद को महावीर पार्क में स्टाल लगाकर बेच सकते हैं। वैकप्लिक व्यवस्था की गयी है, जिससे प्रशिक्षुओं को परेशानी न हो। यह व्यवस्था इण्डियन बैंक, आरसेटी के साझा समन्वय से की गयी है। इसका यह उद्देश्य है कि लोगों को अधिक से अधिक स्वरोजगार मिल सके और ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।


इस अवसर पर इण्डियन बैंक अन्चल प्रमुख अभिलाषित कौशल, आरसेटी की प्रीती पाण्डेय, एल0डी0एम0 अनल कुमार, व स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि नाजिया खातून (आरजू समूह), अनीता (मुस्कान समूह), सीमा देवी (लक्ष्मी समूह), केस कली (सती प्रेरणा समूह), प्रियांशी आर्या, प्रियंका रस्तोगी आदि अपने उत्पादों के साथ उपस्थित रहीं।
