ईओ ने सफाई व्यवस्था सही नहीं पाये जाने पर जताई नाराजगी, सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी

सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली में सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए वार्ड संख्या 9 गांधीनगर दक्षिणी तथा वार्ड संख्या 10 प्रेम नगर उत्तरी का ईओ रेणुका यादव ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई।

नगर पंचायत में गुरूवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेश के क्रम में वार्ड संख्या 9 गांधीनगर दक्षिणी तथा वार्ड संख्या 10 प्रेम नगर उत्तरी का ईओ रेणुका यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड की हर गलियों में घूमकर नालियों, नालों की सफाई व्यवस्था को देखा। सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर ईओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुपरवाइजर अमन कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की।

ईओ के आदेश पर कस्बे के बिगड़े हैंडपंपों की कराई गयी मरम्मत

भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ईओ रेणुका यादव के आदेश पर नगर के वार्ड गांधीनगर उत्तरी, गांधीनगर दक्षिणी एवम वार्ड बहादुरपुर/लोधपुरवा में हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई।

Leave a comment