सीतापुर: सोमवार को आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर स्थानीय अंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिशिर बाजपेई ने कहा कि राहुल गांधी इस देश के एकमात्र ऐसे नेता है जिन्होंने इस देश से नफरत को मिटाने का एक बीड़ा उठाया है आज जहां एक ओर फिरका परस्त ताकते इस देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का कुचक्र रच रही है वही उस कुचक्र को भेदने का काम हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी कर रहे हैं।
बाजपेई ने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर हम उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करते हैं और सीतापुर के एक-एक कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरफ से उनको बधाई देते हैं वाजपेई ने कहा की आगामी 2024 के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की स्थिर सरकार बनने जा रही है और राहुल गांधी जी देश के प्रधानमंत्री होंगे एवं उनके नेतृत्व में यह देश प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, सेवा दल के अध्यक्ष गुरु शरण द्विवेदी, नागराज कश्यप, रमेश कुमार प्रधान, अभिषेक कुमार, आदि उपस्थित रहे।
