सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर द्वारा हाईस्कूल परीक्षा-2023 प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु० प्रियांशी सोनी सांसद राजेश वर्मा ने दिया 21000 रूपये का नकद पुरस्कार
सीतापुर: आज शासन व विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद सीतापुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० की हाईस्कूल-इण्टरमीडिएट परीक्षा-2023 में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राजकीय इण्टर कॉलेज, सीतापुर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सीतापुर राजेश वर्मा एवं जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। कु० प्रियांशी सोनी, सीता बाल विद्या मंदिर इं०का०, महमूदाबाद, सीतापुर द्वारा हाईस्कूल परीक्षा-2023 प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन द्वारा आज राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में लोक भवन, लखनऊ में धनराशि रू- 100000, टैबेलेट, प्रमाण-पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।


इसके अतिरिक्त 19 राज्य स्तर के मेधावी को धनराशि रू- 100000 एवं जनपद स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को रू- 21000 वितरित किये गये। साथ ही विभिन्न विद्यालयों 22 मेघावी छात्र-छात्राओं जिसमें सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की प्रियांशी सोनी को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तथा प्रकाश विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की कशिश वर्मा, प्रकाश विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की अंशिका पटेल, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की ईशिता श्रीवास्तव, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की प्रांशी गुप्ता, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की अदिति वर्मा, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की श्रेया सिंह, प्रकाश विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद के अतुल वर्मा, बाबू राम सावित्री देवी इं0का0 पहला की दृष्टि मिश्रा, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद के अंकित यादव, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद के सत्येन्द्र पटेल, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की अंशिका गुप्ता, सरदार सिंह कान्वेन्ट इं0का0 महमूदाबाद की आकांक्षा वर्मा, पं0 संतोषी लाल मेमो0 इं0का0 रामपुरमथुरा की चांदनी मौर्य, पं0 संतोषी लाल मेमो0 इं0का0 रामपुरमथुरा की डाली वर्मा, सरदार सिंह कान्वेन्ट इं0का0 महमूदाबाद की प्रतिभा वर्मा, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद के वैभव सिंह, प्रकाश विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद के आयुष कुमार वर्मा, प्रकाश विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की अंकिता वर्मा, सरदार सिंह कान्वेन्ट इं0का0 महमूदाबाद के अंशुल वर्मा को 100000 रूपये की धनराशि तथा सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की अदिति शर्मा, सीता बाल विद्या मन्दिर इं0का0 महमूदाबाद की प्रियांशी सिंह, महेन्द्र कुमार शास्त्री मेमो0 इं0का0 रामपुरमथुरा के मनीष कुमार को 21000 रूपये की धनराशि को चेक प्रदान किया गया।
