सीतापुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने शुक्रवार को हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण और इसकी वजह को लेकर किए गए ट्वीट को पीएम नरेन्द्र मोदी ने पसंद किया और रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने इस पर संतोष जताते हुए अपनी टिप्पणी भी की है।

मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से अब माह में चार बार सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच होती है। इसी को लेकर सांसद रेखा वर्मा ने एक ट्वीट किया था, जिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
