राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा नें पूर्व प्रधान को अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

तालगांव/सीतापुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम नाथ दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव रिखौना में रेखा अरुण वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सांसद धौरहरा पहुंची। सांसद ने स्वर्गीय दीक्षित के परिवारजनों से मिलकर ढाढस बंधाया एवं सोम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि हमारे बीच से वरिष्ठ लेखक कवि एवं शिक्षक आज हमारे बीच में नहीं है। दीक्षित जी को हम नमन करते हैं। सोमनाथ दिक्षित की याद में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान आदित्य दीक्षित, अमरनाथ शुक्ला, पंकज पांडे, प्रतिनिधि एमएलसी, मनोज कुमार त्रिवेदी, पत्रकार जिला संयोजक मीडिया भाजपा सहित सभी लोक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a comment