नगर पंचायत सिधौली में ईओ ने सदस्य गणों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

सीतापुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सिधौली में पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने सदस्य गणों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने नगर पंचायत के सदस्य गणों के साथ पौधे लगाएं।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने इस अवसर पर कहा विश्व पर्यावरण दिवस एक ऐसा अवसर है जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता और क्रियाशीलता के लिए देश भर के लाखों लोगों को एकजुट करता है। इस वर्ष, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ को केंद्र में रखकर विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाया जा रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा “मिशन लाइफ” की सात थीम- “सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करना, ऊर्जा संरक्षण, पानी बचाओ, शाश्वत खाद्य प्राणाली को अपनाना, कचरे को कम करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और ई-कचरे को कम करना है। इस अवसर पर नगर पंचायत के सम्मानित सदस्य गण, संभ्रांत नागरिक एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a comment