नगर पंचायत सिधौली में RRR सेंटर का शुभारंभ..
सीतापुर: नगर पंचायत सिधौली मे RRR (रिड्यूस, रीयूज एंड रीसायकल) सेंटर स्थापित किया गया है। RRR सेंटर का उद्घाटन ईओ रेणुका यादव की उपस्थिति में अध्यक्ष गंगाराम राजपूत ने किया। इस अवसर पर सदस्य गणों द्वारा पुराने कपड़े, खिलौने, बर्तन ,जूते चप्पल, प्लास्टिक के सामान का दान किया गया । अध्यक्ष द्वारा जनता से नगर को स्वच्छ रखने हेतु अपील की गई।




इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने कहा कि यह सरकार की अच्छी व बेहतर पहल है, जिसके जरिये जरूरतमंदों तक आवश्यक व जरूरी वस्तुएं आसानी व नि:शुल्क पहुंच जाएंगी। उन्होंने नगर के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस सेंटर में अपने घरों के निकले पुराने व निष्प्रयोग सामान जैसे कपड़े, खिलौने, बर्तन, काॅपी- किताब, मशीनरी आदि फेंकें नहीं, बल्कि इसे सेंटर में लाकर जमा कर दें। ताकि यह दूसरे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकें। ईओ ने केयर टेकर को आने जाने वाले सामान का रिकॉर्ड मेंटेन करने हेतु निर्देशित भी किया ।


इस अवसर पर वार्ड संख्या 1 की सदस्य गीता भार्गव व उनके प्रतिनिधि राजेंद्र, अर्चना देवी, रेनू तथा नगर पंचायत के लिपिक दीनू भास्कर एवं रामसेवक, ड्राइवर राकेश सिंह, सुपरवाइजर अमन कुमार उपस्थित रहे।
