सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी तक के बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि उन्हें अपनी माँ का सम्मान करना चाहिए और उन्हें प्यार करना चाहिए ।


जिसके पश्चात “माँ का प्यार और बलिदान” विषय पर विशेष गीत, नृत्य, शिल्प गतिविधि और काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। खुश और उत्साहित माताओं ने विभिन्न खेलों और टैलेंट शो जैसे रैंपवॉक, हाउसी गेम और फैशन शो में भाग लिया।




विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता माताओं को एच . एम. श्रीमती सविता सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संचालन में एडमिशन सेल इंचार्ज चेतना खन्ना, अध्यापिका शिल्पी, कृति, साक्षी, ज्योति, वंदना, रचना, दीपमाला तथा अध्यापक नवनीत आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
