नानपारा (बहराइच): ग्राम पंचायत भलुइया भारत के प्राथमिक विद्यालय बरगदिया में प्रधान द्वारा किये गए अवैध निर्माण रुकवाने हेतु कोतवाली प्रभारी नानपारा हेमंत कुमार गौड़ एवं उपजिलाधिकारी नानपारा को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन PSPSA व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके क्रम में कोतवाली प्रभारी नानपारा एवं उपजिलाधिकारी नानपारा ने तत्काल विद्यालय में प्रधान द्वारा विद्यालय के प्रांगण में कराए जा रहे अवैध कार्य को तत्काल रुकवाने का आदेश पारित करते हुए कार्यवाही की गई। जिसमें घटनास्थल पर तत्काल पुलिस बल भेजकर कार्य रुकवाया गया।
इस मौके पर उपस्थित प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पीएसपीएसए के जिला संगठन मंत्री अमित वर्मा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री एवं ब्लॉक मंत्री बलहा शत्रुघ्न वर्मा व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बलहा के उपाध्यक्ष अनुज कुमार, नवीन कुमार(संयुक्त मंत्री) एवं संकुल प्रभारी जगन्नाथपुर दिनेश कुमार वर्मा, शुभम कुमार, अभिषेक शर्मा, चंदन यादव, प्रमोद कुमार, सलीम, मुन्ना यादव, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, अमित व क्रांतिकारियों को नित्य नमन करने वाले क्रांतिकारी शिक्षक गुप्ताजी बदायूँ व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
