लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र में शांति पूर्वक अकीदत के साथ अदा की ईद उल फितर की नमाज शनिवार को धूमधाम से मनाई ईद। ग्राम पीरपुर में ईद उल फितर की नमाज अदा करे सभी लोग एक दूसरे के गले मिले और एक दूसरे को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। ईद के अवसर पर कई गांवों के छोटे बड़े करीब सैकड़ों लोग ईदगाह में अदा की नमाज और अमन चैन की दुआ की।बड़ी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग भी ईदगाह के बाहर पहुंच कर लोगो को बधाई दिया।
वही एक माह से इंजतार कर रहे छोटे बच्चे नए कपड़े और मिठाइयां के साथ ईदी पाकर काफी खुश दिख रहे थे। नमाज के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद नसीर रजा,मौलाना आशिक रजा आदि अन्य गांव के मौलाना ने कहा की रमजान जैसा पाक महीना सब्र और इंसानियत का पैगाम लेकर आता है। या हमें वक्त की पाबंदी के साथ ही एक दूसरे के साथ भलाई से जिंदगी गुजारने का भी पैगाम देता है। हमें अपनी आसपास रहने वाले रिकवर और बेबस लोगों को उनकी मदद और सहायता करते हुए अपनी खुशी के में उनको भी बराबर का हिस्सा बनाना चाहिए या हुकुम हमें उपाख्यान का महीना और ईद उल फितर भी देता है।
ईदगाह पे कमेटी मुस्तकीम अली, अल्ताफ अली, मुस्ताक, अली, तालिब अली, अजीज अहमद, अली अहमद, रसीद अली, कल्लन हुसैन आदि सभी लोग मौजूद रहे। साथ ही ग्राम प्रधान सावित्री देवी पत्नी दिनेशचंद्र व पुलिस बल के लोग भी साथ में रहे मौजूद।
