भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने ईद मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंo समीर अहसन रिजवी द्वारा आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में उनके आवास पर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सदर विधायक सीतापुर राकेश राठौर गुरु एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सीतापुर अचिन मेहरोत्रा ने पहुंचकर ईद के पावन पर्व पर बधाई प्रेषित की, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के आवास पर जनपद सीतापुर के समस्त अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण जिला पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

जिला अध्यक्ष भाजपा सीतापुर अचिन मेहरोत्रा ने समस्त कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए निकाय चुनाव को लेकर अपना योगदान देने के लिए आग्रह किया श्री रिजवी ने अध्यक्ष जी को अवगत कराया कि अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रत्येक निकाय के लिए संयोजक नियुक्त किए हैं और प्रत्येक वार्ड में भी एक-एक संयोजक की नियुक्ति अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा की गई है जिससे कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक वोटर तक पहुंचकर कार्य कर रहा है जिला अध्यक्ष ने श्री रिजवी की सराहना की। ईद मिलन में भारतीय जनता पार्टी के समस्त विधानसभाओं से जुड़े कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a comment