दिल्ली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने धूम-धाम से मनाई ईद

सीतापुर: सीतापुर शिक्षा संस्थान रस्यौरा, सीतापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में ईद उल फितर के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने तमाम तरह के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें बच्चों ने ईद के महत्व को बताते हुए एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर के सिंह ने कहा ईद भाई चारे का त्यौहार है ईद के माध्यम से आपसी प्रेम और भाई चारे को बना कर रख सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल की एच.एम. फ़रह इमाम सहित अन्य शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a comment