सीतापुर: शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद नगर द्वारा काशीराम आवास स्थित श्रीराम लला मंदिर स्थान पर राम चरित मानस के पाठ के समापन के उपरांत भंडारे व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया । भंडारे में सेकडो राम भक्तों ने प्रशाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद एक शोभा यात्रा निकली गई जो काशीराम कालोनी परिषद में भ्रमण करने के उपरांत महाराणा प्रताप चौक होते हुए नवीन ग़ल्ला मंडी चौराहे से पुनः काशीराम स्थित राम लला मंदिर पर पूर्ण हुई । शोभा यात्रा में सेकडो राम भक्तों ने राम धुन पर नाचते हुए अंबिर गुलाल के रंग में डूब गए । कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष विपुल प्रताप सिंह, सह संयोजक उत्तम सिंह, ज़िला मंत्री त्रिपूरेस, ज़िला प्रचार प्रसार प्रमुख आशीष मिश्रा, कार्यालये प्रमुख बबलू , नगर मंत्री सक्सेना, नगर आयोजक सूरज लोधि, नगर सह मंत्री श्याम यादव ।
