गोरखपुर: शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी के आदेशों के अंतर्गत श्री रामनवमी के पावन अवसर पर मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्य, व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार प्रसार व जनमानस को इस से जोड़ते हुए रामायण पाठ का आयोजन नगर पंचायत बांसगांव स्थित हनुमान मंदिर में किया गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने मंदिर में पूजन अर्चन किया ।


ईओ रेणुका यादव ने बताया कि योगी सरकार की ओर से हनुमान मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। सरकार का यह निर्णय सराहनीय है और ऐसे ही आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 के निवर्तमान सभासद संजय सिंह उपस्थित रहे। नगर पंचायत के सुपरवाइजर भानु सिंह, रामसिंह, भालचंद्र, लाइनमैन इसरार, ऑपरेटर रत्नेश्वर सिंह एवं समस्त सफाई कर्मी के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
