गोरखपुर: स्वच्छ भारत मिशन 2 के अंतर्गत चलाए जा रहे 10 तक अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत बांसगांव में व्यापार मंडल के सहयोग से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं सोर्स ऑफ सेग्रीगेशन के लिए जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया । रैली का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया ।


व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह द्वारा दुकानदारों से अपील की गई कि प्रातः काल झाड़ू लगने के पश्चात दुकान का कूड़ा रोड पर ना निकाले अपनी दुकान में दो तरह का डस्टबिन रखने के लिए अपील की गई है ।


इस दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया यह अभियान 1 फरवरी से प्रारंभ होकर 31 मार्च तक 3 चरणों में होगा प्रथम चरण 1 फरवरी से प्रारंभ होकर 15 फरवरी तक रहेगा जिसके अंतर्गत संपर्क स्थापित करते हुए नागरिकों को जागरूक करना है । इस अवसर पर पूर्व सभासद संजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, नगर पंचायत के सफाई नायक दयानंद सिंह, सुपरवाइजर भानु सिंह, अनूप सिंह, भालचंद, कंप्यूटर ऑपरेटर गोलू डब्लू एवं रत्नेश्वर के साथ-साथ डीपीएम श्रीमती पूजा राय उपस्थित रही ।
