पं.दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला शिविर का हुआ आयोजन

मवई अयोध्या। विकास खंड मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नूरपुर स्थित ग्राम सचिवालय प्रांगण में शनिवार को ग्राम प्रधान सुजीत सिंह व भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार पशुपालन विभाग द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन कराया गया।पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुजीत सिंह ने फीता काटकर किया।

राजकीय पशु चिकित्सालय मवई (चकपुरवा) के द्वारा पशु चिकित्साधिकारी डॉ आशीष सिंह,पशु औषधिक डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव व पशु प्रसार अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी ने शिविर में आये दर्जनों लोगों के पशुओं का निशुल्क परीक्षण किया व निशुल्क दवाइयां वितरित किया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मेले में आए 172 पशुओं का चेकअप किया।

जिसमें 40 पशुओं को कृतिम कीटनाशक दवापान, 92 पशुओं का बांझपन चिकित्सा, 4 पशुओं का गर्भ परीक्षण, 2 पशुओं का कृतिम गर्भाधान व बछियाकरण सहित अन्य रोगों का चिकित्सीय परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित किया गया। इस मौके पर दीप चंद्र, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार, जुग्गी लाल, धमेंद्र कुमार व देवेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment