सीतापुर| जनपद सीतापुर के खैराबाद कोतवाली के अंतर्गत अर्जुनपुर स्थित बीसीएम हॉस्पिटल के सामने लावारिस अवस्था में पड़ी हुई बाइक की लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बाइक को उनके मालिक को सौंपी गई ।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कमलेश नाम के व्यक्ति की गाड़ी स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बाइक लगभग चार दिन पहले कस्ता बाजार थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी से गायब हुई थी व्यक्ति द्वारा थाना मितौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन कोई पता नहीं लग पाया था ।
लगभग चार दिन बाद कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी समय लावारिस अवस्था में बीसीएम हॉस्पिटल के सामने छोड़ कर फरार हो गया था बाइक तीन से खड़ी हुई थी जब वहां आसपास के लोगों ने पता लगाने का प्रयास किया तो नही लग पाया, तब पत्रकार उसामा व रवि रस्तोगी ने थाना कोतवाली खैराबाद ने पुलिस से संपर्क किया तो फौरन उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव के साथ कांस्टेबल नेम सिंह यादव मौके पर पहुंचे बाइक क्षतिग्रस्त थी आगे व पीछे की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थे बाइक की चेचिस नंबर से जब पता लगाया जब उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बाइक की डिटेल निकली तो कमलेश कुमार की निकली तब उनसे वार्ता की तो उनके द्वारा बताया गया की उनकी बाइक 15 जनवरी को कस्ता बाजार से शाम के समय चोरी हुई थे और कमलेश को बुला कर उनको बाइक सुपुर्द की गई।
