सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें सभी बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कक्षा प्री नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । इस अवसर पर एचएम सविता सिंह ने बच्चों को क्रिसमस के बारे में जानकारी दी और प्रभु ईशु के जीवन वृतांत पर बच्चों से चर्चा की । छात्रों ने कार्यक्रम में क्रिसमस गानों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।



इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, घंटियों, क्रिसमस ट्री, संता क्लॉस, स्नोमैन से सजाया गया।



छात्रों ने फूड स्टाल भी लगाए जिसका बच्चों ने काफी लुफ्त उठाया । इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।


इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य आर. के सिंह ने बच्चों को बधाई दी और उन्हें बताया कि यह त्योहार प्रेम व सौहार्द की मिसाल कायम करता है ।


कार्यक्रम के अंत में संता क्लॉस ने सभी छात्रों को उपहार में केक, चॉकलेट व टॉफियां बांटी। इस अवसर पर सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव सुमन मेहरोत्रा, एचएम सविता सिंह, एच आर टी सपना सिंह, डॉ निधि सिन्हा, दीक्षा अग्रवाल आदि विद्यालय स्टाप मौजूद रहा ।
