बच्चों ने बताएं मोबाइल के फायदे व नुकसान

मोबाइल के उपयोग को लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता

सीतापुर- सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में जूनियर ग्रुप इंटर हाउस वाद – विवाद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य आर. के. सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तर्क देते हुए अपनी बात श्रोताओं के सामने रखी । मोबाइल वरदान है या अभिशाप विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सतलज, गंगा, रावि, यमुना हाउस ने सहभागिता की ।

जिसमें यमुना हाउस के अभिनव पटेल, इब्राहिम इकबाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । जबकि गंगा हाउस के कौशिक राज व निष्ठा अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। और सतलज हाउस की प्रशस्तिज सिंह व संस्कृति दीक्षित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ । चौथे स्थान पर रवि हाउस की दीपाली अवस्थी व अग्रिम नामदेव रहे ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के.सिंह ने कहा मोबाइल वर्तमान में आज के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है इसलिए मोबाइल का उपयोग सही उद्देश्य के लिए ही किया जाए ।

Leave a comment