बहराइच: उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय स्पेशल गेम 2022 का आयोजन साहस स्पोर्ट्स लखनऊ के द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें लखनऊ के सभी मानसिक मंदित बच्चों के साथ कार्य करने वाली संस्थाओं के साथ-साथ बहराइच, आगरा तथा कानपुर के मानसिक मंदित बच्चों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय के 14 बच्चे बहराइच से लखनऊ चलकर के. डी. सी बाबू स्टेडियम पहुंचे और अपने जैसे दिव्यांग बच्चों के साथ प्रतिभाग किया तथा दिव्यांग बच्चों ने 19 मेडल प्राप्त किए इसमें तीन गोल्ड, 9 सिल्वर व 7 कास्य पदक प्राप्त किए । 50 मीटर दौड़ में आयुषी मिश्रा गोल्ड, अर्चना चौहान सिल्वर 100 मीटर दौड़ में जुनेद अजीज सिल्वर, गुरमिंदर सिंह सिल्वर राज पांडे कास्य, मोहम्मद दानिश कास्य, आयुष जयसवाल कास्य 50 मीटर वाक में जामिन रजा कास्य सॉफ्ट बॉल थो् में अमन यादव गोल्ड, आयुषी मिश्रा गोल्ड, हीना सिल्वर, मोहम्मद दानिश सिल्वर, गुरमिंदरसिंह सिल्वर, खुशी सिल्वर, अर्चना चौहान कांस्य, जुनेद अजीज कास्य शॉट पुट में रितेश शुक्ला सिल्वर, प्रांशु गुप्ता सिल्वर, अमिताशा सिन्हा कास्य, हीना, अमन यादव, राज पांडे तथा जामिन रजा को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ ।
दिव्यांग बच्चों के साथ विद्यालय प्रबंधक डॉ बलमीत कौर तथा विद्यालय स्टाफ सोनी व श्रीमती गीता श्रीवास्तव कार्यक्रम की आयोजिका डॉ सुधा बाजपेई तथा मुख्य कार्यकारी मोहम्मद एजाज रहें।
