लखनऊ: आज राजधानी के ग्लोब पार्क में फार्मासिस्टों की एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन फार्मासिस्ट नवीन वर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलग अलग रास्ते पर चलने वाले हमारे सीनियर फार्मासिस्ट साथी जो अलग अलग संगठनों में होकर आज एक मंच के नीचे आने का व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का संकल्प लिया ।
प्रयागराज फार्मासिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान सिंह के निर्देश पर हमने उनका प्रतिनिधत्व किया हमारे संगठन से फार्मासिस्ट व प्रदेश सचिव बालेंदु मिश्रा और फार्मासिस्ट अनस खान ने वरिष्ठ फार्मासिस्ट अमर यादव ने अपने विचार साझा किया और सभी सीनियर फार्मासिस्ट साथियों ने अपने विचार साझा किया । इस दौरान भारी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे। आज इस विशाल संगोष्ठी में फार्मासिस्ट के रोजगार, पीसीआई में मचा भ्रष्टचार के अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई । भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई।
