डीपीएस सीतापुर में उमंग बाल मेला का हुआ आयोजन, बच्चों ने मचाई घूम

सीतापुर: बाल दिवस के उपलक्ष्य पर दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में उमंग बाल मेले का आयोजन किया गया । मेले में बच्चों ने खूब धूम मचाई और मेले का आनंद उठाया । मेले में बच्चों के साथ उनके पैरेंट्स ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कमल बैजल ने किया उन्होंने बच्चों को बाल मेले में बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । बाल मेले में शिक्षको द्वारा गेम्स स्टाल के साथ फूड्स स्टाल भी लगाएं गये थे । मेले में बच्चों ने अपने मन पसंद की चीजें खरीदी और अपने मन पसंद के गेम्स खेल कर मेले का खूब लुफ्त उठाया ।

बाल मेले को लेकर बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह देखा गया । मेले के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा यह बाल मेला बच्चों में सर्वांगीण विकास में पूरा सहयोग करने वाला एक आयोजन है जिसमें बच्चे मनोरंजन के अलावा बहुत सारी गतिविधियों में रह करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं ।

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की पीवीसी श्रीमती तनुश्री मेहरोत्रा, सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव सुश्री सुमन मेहरोत्रा, डॉ. कमल बैजल, श्री अशीष तथा सीतापुर शिक्षा संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रचार्य तथा निर्देशकों ने भी मेले में शिरकत की ।

टेलेंट शो में डीपीएस के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

इस मेले में बच्चों के लिए एक ‘टैलेंट शो’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा, गायन प्रतिभा तथा जूनियर विंग के छोटे-छोटे बच्चों ने राम्प वॉक, फैशन शो आदि करके सभी को बहुत लुभाया इसके अतिरिक्त पेरेंट्स ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।

इस अवसर पर मेले मे पल लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया था। जिसका विभाजन 3 श्रेणियों में किया गया था जिसमें छात्र, छात्र की माता, छात्र के पिता तथा छात्र के भाई अथवा बहन के लिए तथा उनके मित्रों के लिए भी लकी ड्रा निकाले गए।

Leave a comment